Skip to main content

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण के छठे दिनभगदड़,सर्पदंश,इससे बचाव की मिली ट्रेनिंग

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण के छठे दिनभगदड़,सर्पदंश,इससे बचाव की मिली ट्रेनिंग

सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण अंतिम चरण में

लगातार पांच  दिनों से जिला मुख्यालय के वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम के मुख्य सभा भवन में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वाधान में शुरू हुए सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन प्रतिभागियों को भगदड़,सर्पदंश, इससे बचाव,अस्पताल से पहले प्राथमिक उपचार, सीपीआर का अभ्यास,सांप की पहचान आदि की जानकारी दी गई।इस दौरान प्रशिक्षण देने वाली टीम द्वारा भगदड़ के समय धैर्य बनाते हुए बचाव पर जोड़ दिया गया। वहीं एनएसएस पदाधिकारी डॉक्टर नीलू कुमारी ,प्रो अंकिता,प्रो प्रीति ने बताया कि 
एक सप्ताह तक चलने वाली प्रशिक्षण कार्यक्रम अब अन्तिम दौर में आ गया है।

 प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाणपत्र

संस्थापक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि इस  सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के छह दिनों तक का सफलता पूर्वक संचालन दर्शा रहा कि वीमेंस कॉलेज कौशल्याग्रम परिवार ऐसे आयोजनों के लिए पूरी तरह तैयार है इसका मुख्य श्रेय पूरी टीम को जाता है।उन्होंने कहा कि सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन इसमें लगातार भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों से कॉलेज परिसर में रहती है हलचल 
सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को सफल बनाने में 
सचिव डॉक्टर भगवान मिश्र,परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर माधव कुमार ,रंजीत कुमार,प्रतीक्षा ,डॉक्टर  प्रभात रंजन,डॉक्टर हर्ष वर्धन सिंह राठौर,डॉक्टर  कौशल कुमार ,प्रो रीता  कुमारी,जय श्री ,
प्रियंका कुमारी डॉक्टर अनिल कुमार,प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर,रूपेश कुमार डॉक्टर रवीना कुमारी,पूनम कुमारी राजदीप कुमार सहित पूरी कॉलेज टीम आयोजन को सफल बनाने में लगी रही।